फतेहपुर । विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान को सफल क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय द्वितीय बैठक विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में से एक है । संचारी रोगो के नियंत्रण के लिए जनपद में 02 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022 तक, दस्तक अभियान 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022 तक चलाया जाना है ।
अभियान को सफल बनाने के लिए संबंधित विभाग –
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग,पंचायती राज विभाग,नगर/स्थानीय निकाय,शिक्षा विभाग,बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ,कृषि एवं सिंचाई,पशुपालन,दिव्यांग सशक्तिकरण विभागो के बनाये गये माइक्रोप्लान के अनुसार अपने कार्यो को पूरा कराये ।
ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगर पालिका/ नगर पंचायत में ग्राम प्रधान सभासद संचारी रोगों से बचाव हेतु जागरूकता के लिए 02 अप्रैल 2022 को प्रभात फेरी निकाले जिसकी फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराए ।
चिन्हित किये गए झाड़ियों की कटाई,नालियों की साफ सफाई ,जल जमाव की निकासी,तालाबो की साफ सफाई,एंटीलारवा का छिड़काव,फॉगिंग का कार्य समय से पूरा कराये ।
शिक्षा विभाग बच्चों के प्रार्थना के समय संचारी रोग के विषय मे बचाव हेतु जागरूक करें ।
सार्वजनिक स्थलों,चौराहों,बस स्टैंडों,न्याय पंचायतों पर संचारी रोग से बचाव से पोस्टर बैनर लगाए और उसकी फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराए ।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ती घर-घर जाकर 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों अथवा क्षय रोग के लक्षणों वाले व्यक्ति पाए जाने पर घर के प्रमुख जगह पर स्टीकर लगाए और बीमार व्यक्ति को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराये साथ ही बुखार पीड़ितों की सूची,आई0एल0आई0 रोगियों की सूची,कुपोषित बच्चों की सूची,क्षेत्रवार ऐसे मकानों की सूची जहाँ घरों के भीतर मच्छरों के प्रजनन पाया गया हो की सूची बनाकर संबंधित को उपलब्ध कराए ।
अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस/जिला पंचायत राज अधिकारी सुश्री निधि बंसल,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 राजेन्द्र सिंह, सीएमएस महिला डॉ0 रेखारानी,सीएमएस पुरुष,जिला मलेरिया अधिकारी,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी,खंड विकास अधिकारी, एमओवाईसी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।
