फतेहपुर । आज थाना सुल्तानपुर घोष के पास उपनिरीक्षक वीरेंद्र नाथ मिश्रा उम्र लगभग 56 वर्ष मूल निवासी जनपद प्रयागराज द्वारा चेकिंग की जा रही थी ।
चेकिंग के दौरान नरेंद्र पुत्र प्रकाश निवासी दुर्गा का पुरवा मोटरसाइकिल से चौकी चौराहा से प्रेमनगर की ओर जा रहा था । जिसको उक्त उपनिरीक्षक द्वारा हाथ देकर चेंकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया । किंतु मोटरसाइकिल सवार नरेंद्र द्वारा उप निरीक्षक वीरेंद्रनाथ मिश्र को जानबूझ कर गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दी गयी ।
उक्त उपनिरीक्षक को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी हथगॉंव भेजा गया । जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया । पोस्टमार्टम उपरांत अंतिम विदाई हेतु रिजर्व पुलिस लाइन फतेहपुर लाया गया । जहां जिलाधिकारी फतेहपुर श्रीमती अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक फतेहपुर राजेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण द्वारा पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई । सेरेमोनीअल गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई । उच्चाधिकारीगणो द्वारा शव को कंधा देकर उनके गंतव्य स्थान को रवाना किया गया । जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे द्वारा परिवारी जनों को दुख सहन करने हे तू ईश्वर से प्रार्थना की ।
मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी बिन्दकी,क्षेत्राधिकारी लाइन व प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
