फतेहपुर । सदर कोतवाली फतेहपुर पुलिस ने खास मुखबिर की सूचना पर एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश कर 12 चोरी की बाइकों के साथ एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार,पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर डी० सी० मिश्रा व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश शुक्ला संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि एक खास मुखबिर ने पुलिस को बताया कि 2 लोग जोनिहा चौराहे की तरफ राधानगर जा रहे हैं । जिनके पास अवैध तमंचा तथा चोरी की मोटरसाइकिल है । यह लोग घूम-घूम कर मोटरसाइकिल की चोरी कर के नंबर प्लेट बदल कर बेंच देते हैं । मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस बल ने वाहन चेकिंग शुरू कर दिया । थोड़ी देर बाद देखा कि दो व्यक्ति एक अपाचे मोटरसाइकिल से जोनिहा चौराहा होते हुए राधानगर की तरफ आ रहे हैं । पुलिस ने दबिश देकर राधा नगर चौकी के पास अपाचे मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दिया । पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम चुन्नू उर्फ राजा उर्फ कामता पुत्र राम प्रताप व रमेश सैनी पुत्र राम प्रताप निवासी कस्बा व थाना बबेरु जनपद बांदा बताया ।
उन लोगों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बाइक चोरी करने की बात कबूल करते हुए बताया कि वह मोटर साइकिल चोरी करके उनका नंबर प्लेट और चेचिस नंबर रगड़ कर बेच देते थे । जामा तलाशी में उनके पास से एक 315 बोर तमंचा व दो कारतूस भी बरामद हुए । जब और कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी की 12 बाइकों के बारे में जानकारी दी । जिनकी निशान देही पर 12 बाईकों को बरामद कर लिया गया ।

अंतरराज्यीय बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करने वालों में सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश शुक्ला, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रभुनाथ यादव,उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ,उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह व अरुण कुमार,कांस्टेबल संतलाल, गणेश रावत व दीपक कुमार ।
वही स्वाट टीम के उप निरीक्षक हेमेंद्र प्रताप सिंह,कॉन्स्टेबल अतुल त्रिपाठी, कांस्टेबल निर्मल सिंह सोलंकी, पंकज सिंह व कुलदीप आदि शामिल रहे ।
