फतेहपुर । वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराध को रोकने व आमजमानस को इससे राहत दिलाने के उद्देश्य के तहत चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल जनपद फतेहपुर की टीम द्वारा लगातार सार्थक प्रयास करते हुये साइबर अपराध के शिकार चार पीड़ितों के कुल 2,58,716 रूपये अथक परिश्रम कर उनके खातों में वापस कराये गये ।
गत 26 जनवरी 2022 को आवेदक आरक्षी दीपेन्द्र कुमार हाल तैनाती यूपी 112 जनपद फतेहपुर द्वारा शिकायत किया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा SBI का कस्टमर केयर बनकर काल करके उनके SBI बैंक खाते से 420488 रूपये निकाल लिये गये । जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया । जिसके क्रम में साइबर क्राइम सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए खाते का स्टेटमेंट प्राप्त कर सम्बन्धित बैंक व रिलायंस डिजिटल व एरोन पे के नोडल अधिकारियों से पत्राचार करते पूर्ण साक्ष्य प्रदान कर फ्राड किये गये रूपयो में से कुल 148945 रूपये आवेदक उपरोक्त के बैंक खाते में वापस कराये गये ।
गत 21 फरवरी 2022 को आवेदक अशोक कुमार सिंह पुत्र राम औतार सिंह जनपद फतेहपुर द्वारा शिकायत किया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा एमेजान का कस्टमर केयर बनकर काल करके उनके पुत्र मनीष कुमार के SBI बैंक खाते से 50000 रूपये निकाल लिये गये, जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया जिसके क्रम में साइबर क्राइम सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए खाते का स्टेटमेंट प्राप्त कर सम्बन्धित बैंक व अमेजान पे के नोडल अधिकारियों से पत्राचार कर फ्राड किये गये रूपयो में से लगभग पूरे 49989 रूपये आवेदक उपरोक्त के पुत्र के बैंक खाते में वापस कराये गये ।
गत 25 फरवरी 2022 को आवेदक महेन्द्र सिंह तोमर निवासी दतौली थाना ललौली जनपद फतेहपुर द्वारा शिकायत किया गया कि 22 फरवरी 2022 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा काल करके रिश्तेदार बनकर फोनपे के माध्यम से उनके पत्नी अनीता के एसबीआई खातो से से कुल 80000 रूपये निकाल लिये गये ।
जिसके सम्बन्ध में उपरोक्त आवेदक द्वारा तत्काल साइबर क्राइम सेल में पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया । जिसके क्रम में साइबर क्राइम सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए खाते का स्टेटमेंट प्राप्त कर सम्बन्धित बैंक व पेटीएम व फेडरल बैंक के नोडल अधिकारियों से पत्राचार कर प्रभावी कार्यवाही करते हुए आवेदक के 40000 रूपये आवेदक उपरोक्त के पत्नी अनीता के बैंक खातें में वापस कराये गये ।
गत 25 फरवरी 2022 को आवेदिका सलोनी देवी पुत्री राम विलास निवासी इब्राहिमपुर नवाबाद थाना चांदपुर द्वारा शिकायत किया गया कि 08 मार्च 2022 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा एटीएम एक्टीवेट करने के बहाने से खाते की डिटेल लेकर उनके बड़ौदा ग्रामीण बैंक खाता से कुल तीस हजार रूपये निकाल लिये गये जिसके सम्बन्ध में उपरोक्त आवेदिका द्वारा तत्काल साइबर क्राइम सेल में पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया जिसके क्रम में साइबर क्राइम सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए खाते का स्टेटमेंट प्राप्त कर सम्बन्धित बैंक व माबिक्विक के नोडल अधिकारियों से पत्राचार कर प्रभावी कार्यवाही करते हुए आवेदक के 19782 रूपये आवेदिका उपरोक्त के बैंक खातें में वापस कराये गये ।
सभी आवेदकों द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं साईबर क्राइम सेल के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कृत कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कृत कार्यवाही के प्रति संतोष प्रकट किया गया । जनमानस से अपील की जाती है कि गूगल पर किसी भी कम्पनी या बैंक का कस्टमर केयर का नम्बर ढूढने में बेहद सावधानी बरते तथा प्राप्त नम्बरो पर पूरी तरह भरोसा न करे और अपनी व्यक्तिगत व बैंकिग सम्बन्धी जानकारी किसी से भी साझा न करे । एनीडेस्क, टीम व्यूअर आदि रिमोट एक्सेस साफ्टवेयर का प्रयोग बेहद सावधानीपूर्वक करे, इससे साइबर अपराधियो द्वारा आपको खाते तक पहुंचकर आपके साथ आर्थिक रूप से धोखाधड़ी कर धनराशि निकाली जा सकती है । फोन पर कभी भी किसी प्रकार के लुभावने आफर प्राप्त करने हेतु कभी किसी को अपने बैंक, खाता,एटीएम न०,ओटीपी सम्बन्धी जानकारी न शेयर करे । किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा यदि फोन पर पैसे भेजने की बात कहे तो खूब सोच समझ कर लेन देन करे व किसी भी अनजान लिंक/वेबसाइट आदि को न ओपन करे इससे आपको वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है । आनलाइन वेबसाइट के माध्यम खरीददारी हेतु पूर्व भुगतान करते समय बेहद सावधानी बरते । सम्भव हो तो विक्रेता से पर्सनल मिले बिना लेन देन करने से बचे । अज्ञात कालर द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओ व कालोनी स्वीकृत किये जाने के नाम पर भी पैसो की मांग किये जाने पर ऐसे व्यक्तियो के खाते में पैसे जमा न करे तथा इसकी शिकायत निकटतम पुलिस थाने या राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नं0 1930 या 112 पर अवश्य करे ।
साइबर क्राइम सेल टीम में उ0नि0 शिव कुमार यादव प्रभारी साईबर सेल,क0आ0 सै0 अलमदार हुसैन रिजवी,का0 प्रवीन सिंह,का0 नीरज कुमार,का0 शुभेन्दु रंजन साइबर सेल शामिल हैं।
