कानपुर । जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश खरे प्रदेश प्रभारी डॉ० के०एम०त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता उपाध्यक्ष अनुपम कुमार शुक्ला प्रदेश महामंत्री कुलदीप सक्सेना प्रदेश सचिव सुरेश चौरसिया कीर्ति कुमार शुक्ला मुकेश दीक्षित एवं रवीन्द्र त्रिपाठी प्रदेश संगठन मंत्री आशीष मिश्रा विधि सलाहकार पद्म चन्द्र गुप्ता मण्डल अध्यक्ष पी०एन०शर्मा किशन चन्द्र मेहरोत्रा रमेश कुमार शर्मा दिनेश कुमार अग्रवाल सदस्यगण राकेश दुबे प्रदीप नागर व जय प्रकाश तिवारी ने चैत्र नवरात्र पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं । पदाधिकारियों ने कहा कि चैत्र नवरात्र से हिन्दू नववर्ष प्रारम्भ होता है । पदाधिकारियों ने कहा कि चैत्र नवरात्र मनाये जाने के सम्बन्ध में यह धारणा है कि जब धरती पर महिषासुर का आतंक बहुत बढ़ गया था और देवता भी उसे हराने में अपने को असमर्थ महसूस कर रहे थे ।
क्योंकि महिषासुर को यह वरदान प्राप्त था कि कोई भी देवता व दानव उस पर विजय प्राप्त नहीं कर सकता तब देवताओं ने माता पार्वती को प्रसन्न कर उनसे रक्षा का अनुरोध किया । इसके बाद माता पार्वती ने अपने अंश से नौ रूप प्रकट किए जिसे देवताओं ने अपने शस्त्र देकर शक्ति सम्पन्न किया । ये क्रम चैत्र के महीने की प्रतिपदा से शुरू होकर नौ दिनों तक चला तबसे इन नौ दिनों को चैत्र नवरात्र के रूप में मनाया जाने लगा । चैत्र नवरात्र के बाद राम नवमी आती है । ऐसी धारणा है कि इस दिन प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था ।
