बिन्दकी-फतेहपुर । बिन्दकी नगर में रेडीमेड के एक शोरूम न्यू इडेन गारमेंट्स का उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ ।
आज मंगलवार को बिन्दकी नगर के लम्बरदार मार्केट में न्यू इडेन शोरूम का विधिवत पूजा अर्चना के साथ उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ ।
शोरुम के प्रोपराइटर ने बताया कि इस शो रूम में सभी तरह के फैंसी गारमेंट्स एक ही छत के नीचे उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगी ।
इस उद्घाटन समारोह में नगर के अनेक गणमान्य नागरिको सहित इलाकाई कई गांवों के लोग मौजूद रहे ।
