भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने देश के राजमार्गों पर टोल में वृद्धि कर दी है । बढ़ी हुईं दरें पहली अप्रैल से लागू हो जाएंगी ।
अधिसूचना के अनुसार,
यह बढ़ोतरी 10 रुपये से लेकर 65 रुपये तक की है । प्रतिशत में यह बढ़ोतरी 10 से लेकर 18 फीसदी तक है । छोटी गाड़ियों के लिए एक तरफ की टोल दर में न्यूनतम 10 रुपये की वृद्धि है । जबकि वाणिज्यिक वाहनों को दूरी के अनुसार अधिकतम 65 रुपये तक ज्यादा टोल देना होगा ।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (@NHAI_Official) ने देश के राजमार्गों पर टोल में वृद्धि कर दी है । बढ़ी हुईं दरें पहली अप्रैल से लागू हो जाएंगी । अधिसूचना के अनुसार,
यह बढ़ोतरी 10 रुपये से लेकर 65 रुपये तक की है । प्रतिशत में यह बढ़ोतरी 10 से लेकर 18 फीसदी तक है । pic.twitter.com/txsl7qaj9I— Journalist Amit kumar 'देव' (@AmitKum995) April 2, 2022
NHAI हर वित्तीय वर्ष के आरंभ में टोल दरों की समीक्षा कर उन्हें बदलने का फैसला लेती है । NHAI के परियोजना निदेशक एनएन गिरि ने टोल दरों में बदलाव की पुष्टि की है । पेट्रोल, डीजल और गैस की दरों में वृद्धि के बाद केंद्र सरकार के इस फैसले से आम लोगों पर महंगाई की और मार पड़ने वाली है ।
