फतेहपुर । जिलाधिकारी फतेहपुर श्रीमती अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक फतेहपुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मय पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत (पटेल चौराहे से वर्मा तिराहा से बाकरगंज बस स्टॉप से चौकी बाकरगंज आदि) में फुट पेट्रोलिंग किया गया । महिलाओं व बच्चियों से वार्ता कर समस्याओं से रूबरू होकर सुरक्षा का एहसास दिलाया गया । रास्ते में पड़ने वाले अतिक्रमण को भी हटवाया गया ।
मौके पर उप जिलाधिकारी सदर क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर ,प्रभारी महिला थाना व अन्य अधिकारी -कर्मचारी मौजूद रहे ।
