रूस और यूक्रेन के बीच चल रही बातचीत में भले ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में कुछ हद तक सैन्य गतिविधियां कम करने का वादा किया हो, लेकिन ज़मीन पर अब भी लड़ाई जारी है ।
शांति अब भी दूर नज़र आ रही है । रूस में असंतोष की हर आवाज़ को दबाने की कोशिश भी जारी है ।
