फतेहपुर । नवरात्रि के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की जगह जगह पूजा अर्चना की गई । पूरे दिन गूंजते रहे मां के जयकारे और सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा ।



फतेहपुर शहर के श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित श्री रामकृष्ण साई मन्दिर में समाजसेवी यूथ आइकॉन डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा नवरात्रि पर्व पर विशाल कन्यापूजन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर सर्वप्रथम डॉ अनुराग श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव द्वारा सभी कन्याओं के चरण पखारकर कपड़े से साफ किया गया ।

ततपश्चात श्रीमती पद्मिनी श्रीवास्तव द्वारा उन्हें तिलक लगाया गया व सभी कन्याओं को खाद्य सामग्री,फल,रुमाल,कॉपी पेंसिल,रबर,कटर व दक्षिणा भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया । सभी बच्चे प्रेम से बोलो जय माता दी,सारे बोलो जय माता दी बोल रहे थे ।
इस अवसर पर हृदयेश श्रीवास्तव ,कौशल श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव,दीपिका श्रीवास्तव,सचिन श्रीवास्तव,ऐश्वर्या,अनुष्का, अर्णव,आद्या,सुरेश श्रीवास्तव,आशीष श्रीवास्तव,सुरेश,प्रीतेश श्रीवास्तव व प्रमुख सहयोगी आचार्य रामनारायण,अभिनव श्रीवास्तव,अभिषेक सैनी,आशीष मिश्र,लक्ष्मण बाबा उपस्थित रहे ।
