फतेहपुर । उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारी संघ फतेहपुर ने ज्ञापन देकर प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज में तैनात कर्मचारी को पीट पीटफर हत्या कर देने वाले एसडीएम ज्ञानेंद्र व्रिक्रम यादव की गिरफ्तारी की मांग की है ।
मालूम हो कि 2 अप्रैल को उपजिलाधिकारी के द्वारा की गई मारपीट से वरिष्ठ सहायक सुनील कुमार शर्मा की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी ।


कर्मचारी संघ द्बारा फतेहपुर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे को दिये गये ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि प्रतापगढ़ लालगंज के एसडीएम ने वरिष्ठ सहायक सुनील कुमार शर्मा को पीट पीटकर मरणासन्न कर दिया था । जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई ।
@dmfatehpur कर्मचारी संघ ने किया आरोपी एसडीएम को गिरफ्तार करने की मांग
-उत्तर प्रदेश मनिशटीरियल कर्मचारी संघ फतेहपुर ने ज्ञापन देकर प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज में तैनात कर्मचारी को पीट पीटफर हत्या कर देने वाले एसडीएम ज्ञानेंद्र व्रिक्रम यादव की गिरफ्तारी की मांग की है @narendramodi pic.twitter.com/inpCfiKOI8— Journalist Amit kumar 'देव' (@AmitKum995) April 4, 2022
कर्मचारी संघ ने यह भी आरोप लगाया है कि गंभीर घायल कर्मचारी की छाती और गला दबाकर अस्पताल में हत्या कर दी गई । इस कुकृत्य में सीएमओ भी शामिल रहे है । एसडीएम सहित तीन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया । किन्तु उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई । जिससे समूचे प्रदेश के कर्मचारी आक्रोशित है ।
उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सरकार में गुंडाराज कामय है । ज्ञापन के माध्यम से मांग की आरोपी एसडीएम ज्ञानेंद्र को तत्काल गिरफ्तार कर बर्खास्त किया जाये ।
मृतक सुनील के आश्रितों को एक करोड का मुआवजा और आश्रिकों को तत्काल सेवायोजित किया जाये । मांग पूरी ना होने पर कर्मचारी संघ ने आंदोलन की चेतावनी भी दी ।

वही कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे धरना स्थल पर जिलाधिकारी मौके पर नही पहुँच पायी लेकिन कुछ समय पश्चात एडीएम विनय कुमार पाठक धरने स्थल पर पहुँचे और कर्मचारियों के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया ।
