फतेहपुर जिले में एक बार में ही तीन तलाक देने के एक मामले में पुलिस ने पति व ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है । पीड़ित का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालीजनों द्वारा पहले प्रताडित करके मांग पूरी करने का दवाब बनाना और जब दहेज की मांग नहीं पूरी हो पायी तो तीन तलाक दे दिया गया है ।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के कछेऊवा गांव निवासी साबिर अली की पुत्री शुखनूर की शादी विगत 09 अगस्त 2021 को जहानाबाद कस्बे के काजीटोला निवासी दिलशाद पुत्र सुहैल से हुई थी । शादी के बाद पति,सास,ससुर व ननद मिलकर दहेज के रूप में एक बुलेट मोटरसाइकिल व जेवरात की मांग करने लगे ।
पीड़िता का आरोप है कि जब दहेज न मिलने पर मायके से विदा कराने से मना कर दिया। रिश्तेदारों द्वारा दवाब बनाकर विदा कराने का समझौता करा दिया गया । विदा कराने के बाद ससुरालीजन दहेज न लाने पर प्रताड़ित करने लगे और दहेज न लाने पर जान से मारने की धमकी देने लगे । जिससे मैं मायके आ गयी । पति ने फोन पर गालीगलौज करते हुए गुस्से में तीन तलाक दे दिया और दूसरी शादी कर लेने की बात कही ।
पीड़ित परिजनों ने मामले की शिकायत कर पुलिस से न्याय दिलाने की मांग की गयी । पुलिस ने आरोपी पति,सास,ससुर व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ।
थाना जहानाबाद पर पंजीकृत अभियोग व कृत कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी बिंदकी द्वारा दी गयी बाइट। @Uppolice @igrangealld @ADGZonPrayagraj pic.twitter.com/7bGNDqMFnZ
— FATEHPUR POLICE (@fatehpurpolice) April 3, 2022
क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र सिंह मलिक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है । जांच की जा रही है । शीघ्र ही महिला की शिकायत व जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी ।
