– संचारी रोगों से रोकथाम के लिए लोगों को किया प्रेरित ।

फतेहपुर । जिले के ब्लाक बहुआ अंतर्गत ग्राम पंचायत सुजानपुर ग्राम प्रधान व बहुआ ब्लाक प्रधान संघ अध्यक्ष हेमलता पटेल ने गाँवों में स्वछता व सफाई के लिए बृहद स्वच्छता अभियान चलवाया । जिसके लिये ब्लाक स्तर से सफाई कार्मियों की टीम गठित करा कर अभियान की शुरूआत सोमवार को सुजानपुर से हुई ।
टीम के साथ प्रधान हेमलता पटेल ने बैठक कर गाँव की औचक सफाई के निर्देश दिये जहाँ सार्वजनिक स्थलों सहित नाली एवं रास्तो की सफाई की गई है ।
प्रधान अध्यक्ष हेमलता पटेल ने बताया की बीमारीयों से दूर रहने हेतु सफाई अत्यंत आवश्यक है । टीम गठित करा कर गाँवों में ब्रहद सफाई अभियान चलाया गया है ।

संचारी रोगों से रोकथाम के लिये साफ सफाई रखने हेतु जनमानस को निरंतर प्रेरित करने का कार्य भी किया जा रहा है । जिससे बीमारियां फैलने का खतरा कम रहे व जनमानस में ख़ुशी का माहौल बना रहे ।
