फतेहपुर । जनपद फतेहपुर की स्वाट टीम,कल्यानपुर व बिन्दकी पुलिस ने करोड़ों रुपए कीमत का गांजा बरामद कर चार अंतर्जनपदीय तस्करों गिरफ्तार किया है । पुलिस के हाथ लगी यह बड़ी सफलता है ।


एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नेशनल हाईवे-2 पर स्वाट टीम ,कल्यानपुर व बिंदकी पुलिस की संयुक्त चेकिंग के दौरान पुलिस को यह बड़ी कामयाबी मिली है पुलिस ने 1 कुंतल 500 ग्राम गांजा,अवैध असलहा व एक्टिवा स्कूटी व तमंचा बरामद कर अंतर्जनपदीय चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है । बरामद गांजा की कीमत लाखों में बताई गई है ।
एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा करते हुए जिले के स्वाट टीम,कल्यानपुर व बिन्दकी थाना पुलिस संयुक्त कार्यवाही से मिली कामयाबी के लिए पूरी पुलिस टीम की सराहना की । एडीशनल एसपी के अनुसार गिरफ्तार किए गए गांजा तस्कर उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गांजा की तस्करी करते थे ।
