महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मस्जिदों में लाउडस्पीक बंद किए जाने की मांग की ।
Raj Thackeray asks Maha govt to remove loudspeakers from mosques, warns of playing 'Hanuman Chalisa' in front of mosques
Read @ANI Story | https://t.co/gQx4IkLP85#Maharashtra #Mosque #HanumanChalisa #RajThackrey pic.twitter.com/wtFAJlBF80
— ANI Digital (@ani_digital) April 3, 2022
समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार ठाकरे ने शनिवार को शिवाजी पार्क में एक रैली के दौरान ये कहा । उन्होंने कहा, “मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी तेज़ आवाज़ में क्यों बजाए जाते हैं ?
अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर स्पीकर पर इससे ज़्यादा आवाज़ में हनुमान चालीसा बजाया जाएगा ।”
उन्होंने कहा, “मैं प्रार्थना या किसी विशेष धर्म के ख़िलाफ़ नहीं हूं. मुझे अपने धर्म पर गर्व है ।”
राज ठाकरे ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार की भी आलोचना की और उन पर समय-समय पर जाति का मुद्दा उठाने तथा समाज को बांटने का आरोप लगाया ।
