कानपुर नगर की नर्वल तहसील अंतर्गत आने वाले हाथीपुर ग्राम सभा मे बने नवीन गेंहू क्रय केंद्र जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा निरीक्षण किया गया ।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि क्रय केंद्र के लिए शासन से जो निर्देश दिए जाते है । उस प्रकार की व्यवस्थाए यहाँ है कि नही इस सम्बंध में निरीक्षण किया गया है । सारी व्यवस्था चुस्त दुरुस्त मिली है व अन्य व्यवस्थाओं को सुदृण करने के निर्देश दे दिए गए है । क्रय केंद्र में छांव व पीने के पानी की व्यवस्था के लिए केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए गए है । इस नए गेंहू क्रय केंद्र के विषय मे स्थानीय प्रधान,लेखपाल व स्थानीय लोग जो गेंहू बिक्री का काम करते है उन सभी से इसके प्रचार व प्रसार के लिए कहा गया है । सरकार की मंशा है जो क्रय केंद्र में जो अधिकतम मूल्य है । उसको आढ़तियों व बिचौलियों की वजह से तय मूल्य से नीचे बेचने की व्यवस्था को खत्म करने के लिए इस तरह के क्रय केंद्रों को सुचारू रूप से संचालित किए जा रहे है जिसका किसानों को लाभ मिले ।
