फतेहपुर । आज प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर में खंड शिक्षा अधिकारी देवमई प्रवीण शुक्ला की अध्यक्षता व राज्य संदर्भ दाता समूह के सदस्य राधेश्याम दीक्षित व एआरपी ललित उमराव जी की उपस्थिति में कक्षा एक के नवागंतुक छात्रों का स्वागत समारोह रोली टीका व पठन सामग्री देकर,कक्षा 5 के छात्रों का विदाई समारोह व परीक्षा फल का वितरण किया गया ।
सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों का स्वागत विद्यालय की बैंड टीम ने बहुत ही जोश से किया । छात्राओं ने सभी का रोली टीके से व पुष्प अर्पण करके स्वागत किया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण से हुआ । नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति शानदार रही । इसके बाद अतिथियों का स्वागत माल्या -र्पण व बैच लगाकर किया गया और छात्राओं ने स्वागत गीत हिंदी व अंग्रेजी में प्रस्तुत किया ।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि सर्वश्रेष्ठ दो अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया जो कि विद्यालय में हर कार्य में अपनी सहभागिता समय-समय पर दर्शाते हैं । साथ ही सोशल मीडिया पर भी विद्यालय के हर कार्य को साझा करते रहते हैं । मुख्य अतिथि एसआरजी ने ऐसे 2 अभिभावकों श्री ज्ञानी जैल सिंह व संजीव कुमार का अंग वस्त्र ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया ।
कक्षा 1 से लेकर के पांच तकके परीक्षाफल में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले तीन तीन बालक बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया । अंजलि कक्षा 5 को स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया । कक्षा 5 का विदाई समारोह भी किया गया । जिसमें कक्षा 5 के हर एक बच्चे को एक-एक बोतल चॉकलेट के साथ दी गई । सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को परीक्षा फल वितरित किया गया । अभिभावकों ने सभी के समक्ष अपनी बातें रखी उन्होंने उपस्थित अतिथियों से निवेदन किया कि वह भी विद्यालय के लिए समय-समय पर कुछ ना कुछ करते रहें ताकि विद्यालय स्टाफ द्वारा किए जा रहे हैं अच्छे कार्यों का सम्मान हो सके व इसी तरह हमेशा साथ देने का भरोसा दिलाया ।
@dmfatehpur खंड शिक्षा अधिकारी देवमई की अध्यक्षता में प्रा. वि. मुरारपुर में प्रतिभा अलंकरण समारोह सम्पन्न
-नवागंतुक छात्रों का किया गया स्वागत ।
आज उपस्थिति कक्षा एक के नवागंतुक छात्रों का स्वागत समारोह रोली टीका व पठन सामग्री देकर,कक्षा 5 के छात्रों का विदाई समारोह@CMOfficeUP pic.twitter.com/nPs0dwc9eU— Journalist Amit kumar 'देव' (@AmitKum995) April 7, 2022
अभिभावक संजीव सिंह ने अब विद्यालय में हो रहे बदलाव के बारे में चर्चा की और भूरिभूरि प्रशंसा भी की । एसआरजी राधेश्याम दीक्षित जी ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि वह विद्यालय से तो अवश्य जाएं । लेकिन इस विद्यालय को कभी ना भूले और समय-समय पर यहां अवश्य आते रहे ।उपस्थित एआरपी ललित उमराव जी ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिस तरह यहां पर उन्होंने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया है । ऐसे ही वह दूसरे विद्यालय जा कर के भी इसी तरह स्थान प्राप्त करते रहें और प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर का नाम रोशन करते रहे । स्कॉलर कैप व फोटो फ्रेम को सभी ने खूब सराहा । सभी अतिथियों ने विद्यालय के भौतिक परिवेश को बहुत सराहा ।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ में आराधना,दीक्षा,प्रशिक्षु अभिषेक ,अभिभावकों में ज्ञानी जैल सिंह, सज्जन सिंह वर्मा, संजीव कुमार,अमित पाण्डे, केश्ना देवी,अनीता,दिव्यांशी,राजेंद्र,सचिन आदि उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम क़ा संचालन एसआरजी बालिका शिक्षा प्रदीप पटेल ने किया ।
