फतेहपुर । आगामी एमएलसी चुनाव/त्यौहार नवरात्र व रमजान को सकुशल सम्पन्न कराने व शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा आम जनमानस में सुरक्षा की भावना बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक फतेहपुर राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में आज एरिया डोमिनेशन के तहत थाना गाजीपुर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न ग्रामों (कस्बा गाजीपुर,इन्द्रो,गम भरी,शाखा आदि) ।

थाना औंग क्षेत्रान्तर्गत ग्राम (गलाथा,छिवली,गोधरौली,रामपुर आदि) थाना असोथर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम(कस्बा असोथर,कठौता आदि)थाना कल्यानपुर क्षेत्रान्तर्गत (कस्बा चौडगरा,पहुर,मौहर, गुनीर, रेवाड़ी आदि) में संबंधित थानों के प्रभारी मय भारी पुलिस बल व अर्द्धसैनिक बल के साथ पैदल मार्च किया गया ।
