केंद्रीय मंत्रिमंडल की शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र में लोगों के संपर्क में रहें,उनकी मदद करें और उनकी प्रतिक्रियाओं को सुनें ।
प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों से स्थानीय स्तर के मुद्दों को देखने और उन्हें सुलझाने पर बल देने को कहा है ।
समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 पर कहा कि सरकार के सभी अंग मिलकर काम कर रहे हैं और स्थिति से तेज़ी से निपट रहे हैं ।
