एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान शुक्रवार को कहा कि रेमडेसिवीर इंजेक्शन केवल अस्पताल में और डॉक्टर की निगरानी में ही दिया जा सकता है ।
उन्होंने बताया कि घर पर रेमडेसिवीर इंजेक्शन लेने की कोशिश न करें ।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, डॉक्टर से उस स्थिति में सलाह लेने की ज़रूरत है जब दिन में चार बार 650 एमजी पैरासिटामॉल दवा लेने के बाद भी बुख़ार कम न हो ।
The decision to administer Remdesivir must be taken by a medical professional and administered only in a hospital setting: AIIMS Director Dr Randeep Guleria pic.twitter.com/aaAkoKJO8d
— ANI (@ANI) April 30, 2021
इसके साथ ही ऑक्सीजन का स्तर गिरने या सांस लेने में तकलीफ़ होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें ।
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान बताया गया कि दिन में दो बार गर्म पानी से गरारा करना चाहिए और भाप लेनी चाहिए ।
