फतेहपुर । पुलिस लाइन फतेहपुर में प्रयागराज जोन की अंतर्जनपदीय नौवी आर्चरी प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया था । जिसका समापन आज पुलिस अधीक्षक फतेहपुर राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ ।
आयोजन में कुल 07 टीमों (जनपद महोबा को छोडकर) ने प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान जनपद फतेहपुर व द्वितीय स्थान जनपद प्रयागराज तथा महिला वर्ग में प्रथम स्थान जनपद फतेहपुर तथा द्वितीय स्थान जनपद प्रयागराजका रहा ।
पुरुष वर्ग में बेस्ट आर्चर का पुरस्कार -कांस्टेबल अजित कुमार यादव जनपद फतेहपुर ।
महिला वर्ग में बेस्ट आर्चर कांस्टेबल कुसुम विश्वकर्मा रही। सभी विजित टीमों को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा पुरुस्कृत किया गया ।
अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया । पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा आयोजन का समापन कर जोन के झंडे को सुरक्षित रखने हेतु क्षेत्राधिकारी लाइन को सुपुर्द किया ।
मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ,क्षेत्राधिकारी लाइन सुश्री प्रगति यादव,क्षेत्राधिकारी नगर दिनेश चंद्र मिश्रा, क्षेत्राधिकारी जाफरगंज अनिल कुमार,क्षेत्राधिकारी बिन्दकी योगेन्द्र मलिक व प्रतिसार निरीक्षक अशोक पांडेय व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
