फतेहपुर । अपराध व आपराधिक वारदातों में प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीती रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कोतवाली उपनिरीक्षक राय साहब यादव व उप निरीक्षक शशिकांत व हमराही कांस्टेबल राजेंद्र कुशवाहा व कांस्टेबल विकास कुमार के साथ चोर गिरोह के तीन सदस्यों दानिश पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी अकबरपुर, धनराज पुत्र स्व. रामविशाल पासवान व वीरेन्द्र कुमार पुत्र स्व. राजाराम पासवान निवासी चौफेरवा को गिरफ्तार किया है । जिनके पास से पुलिस टीम एक ट्रक का टायर,तीन आदत बूस्टर डंपर का,4 अदद पाना,एक अदद प्लास,पेचकस, हथौड़ी, टांमी भी बरामद किया हैं । पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्त शातिर चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं । जो रात में खड़े वाहनों से पार्ट्स चोरी कर लेते हैं । गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया ।
