फतेहपुर । जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंथू का पुरवा में पति की प्रताड़ना से आहत एक युवती सीमा ने जहरीला पदार्थ खा लिया । जिससे उसकी मौत हो गई । पत्नी सीमा की जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत की जानकारी होने पर आहत पति राजेंद्र प्रसाद ने भी घर से कुछ दूर एक पेड़ में फांसी लगा लिया । जिससे उसकी भी मौत हो गई । पति पत्नी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया । सीमा और राजेंद्र की मौत से पंथूसिंह का पुरवा में सनसनी फैली हुई है और लौगो की मृतक दम्पत्ति के घर पर भीड लगी हुई है । मृतक दम्पत्ति के चार बच्चे हैं जिनका रो रो कर बुरा हाल है । मां बाप की मृत्यु से अनाथ हुए बच्चों की परिवरिस का सवाल खड़ा हो गया है ।
पुलिस उपाधीक्षक योगेंद्र सिंह मलिक व थानाध्यक्ष जहानाबाद के अनुसार दोनों पति-पत्नी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । आत्महत्या का कारण पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा और मारपीट बताया गया है । पत्नी ने पति की प्रताड़ना से तंग हो कर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया तो पति ने भी पत्नी की मौत से आहत होकर घर से बाहर एक पेड़ में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया ।
पुलिस उपाधीक्षक योगेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ।
