फतेहपुर । मिशन शक्ति अभियान के तहत आज जगदम्बा विद्या मंदिर हाई स्कूल देवमई में बालिकाओं को महिला सुरक्षा को लेकर देवमई चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार त्रिपाठी,महिला कांस्टेबल पार्वती,बंदना यादव व ललिता ने स्वयं की सुरक्षा कैसे करें के प्रति जागरुक किया । बालिकाओं को महिला सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी संकट के समय वे तत्काल महिला हेल्पलाइन 1090 पर काल कर तत्काल सहायता ले सकती है । उन्होंने 102 व 108 की सहायता ले सकती है ।
इस मौके पर थानाध्यक्ष नीरज कुमार यादव, देवमई चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार त्रिपाठी,उपनिरीक्षक प्रशिक्षु प्रतीक कुमार, कांस्टेबल अखंड प्रताप सिंह,राहुल पटेल,रावत सिंह,महिला कांस्टेबल बंदना यादव,पार्वती व ललिता विद्यालय प्रधानाचार्य श्याम जी निगम आदि मौजूद रहे ।
