कानपुर । सरसौल ब्लॉक के हाथीगांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गेंहू खेत में पकी फसल में अचानक आग लग गई । आग लगने से लगभग 5 बीघे गेंहू की फसल जलकर राख हो गई । वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची महाराजपुर पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया ।
मिली जानकारी के मुताबिक हाथीगांव में आज दोपहर लगभग 3 बजे गेंहू के खेत में पकी फसल में आग लग गई । आग लगने की जानकारी ग्रामीणों ने तुरंत महाराजपुर पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची महाराजपुर पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । महाराजपुर पुलिस ने बताया कि आज दोपहर को हाथीगांव निवासी हरीबक्स सिंह व विजय सिंह के खेत में आग लग गई । जिससे लगभग 5 बीघे गेंहू की फसल जलकर राख हो गई खेतों में आग शार्ट सर्किट से लगने का कारण बताया जा रहा है । फिलहाल पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया ।
महाराजपुर पुलिस ने कहा कि खेतों में आग लगने का कारण बिजली के ढीले तार होने का कारण ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है जिससे कोई फाल्ट हो गई और खेत मे अचानक आग लग गई ।
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही लगातर क्षेत्र में बनी हुई है । झुके खंभे ढीले तारों की वजह से आए दिन ऐसी घटनाएं घटित होती रहती है जिससे किसान का काफी नुकसान हो जाता है ।
बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अधिकारी व कर्मचारी काम नही करते है वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के काम करने के सुस्त रवैये से नरवल क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है ।
ग्रामीणों ने कहाकि खेत में लगी भीषण आग को समय रहते काबू न किया जाता है तो करीब सैकड़ो बीघे फसल का नुकसान हो जाता है ।
