फतेहपुर । मलवां विकास खंड के अलीपुर स्थित वाणी इंटरनेशनल एकेडमी में विद्यालय के संस्थापक स्व.राजेंद्र सिंह की मूर्ति का अनावरण किया गया ।

क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने उनके व्यक्तित्व पर चर्चा किया ।
लोगो ने कहा उत्तम शिक्षा के लिए क्षेत्र में यह अग्रणी संस्थान बना इसके लिए भी उन्हें याद किया जाता रहेगा ।
इस मौके पर पुत्र वीरेंद्र प्रताप सिंह,प्रबंधक धीरेंद्र प्रताप सिंह ,पूर्व विधायक करण पटेल,जितेंद्र सिंह,रामशरन सिंह,आलोक गौड़, शैलेंद्र सिंह बबलू,शिवम सिंह सहित तमाम लोग रहे ।
