डॉ० सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में यूथ आइकॉन डॉ० अनुराग श्रीवास्तव द्वारा दिव्यांग सपना चौरसिया की बेटी की शादी हेतु सहायता की गई । जिस पर डॉ अनुराग द्वारा बिटिया को एक अलमारी,50 किलो शक्कर,5 किलो सरसो का तेल,2 साड़ी, एक चांदी का नोट,एक परात,चार भोजन थाल,चार गिलास,चार चम्मच,एक स्टील टंकी उसके ऊपर का लोटा,कटोरी व दिए की कटोरी देकर अल्प मदद का प्रयास किया गया । जिस पर सपना चौरसिया द्वारा डॉ० अनुराग का आभार व्यक्त किया गया ।
इस अवसर पर विवेक श्रीवास्तव,अभिनव श्रीवास्तव व जीतू जोशी उपस्थित रहे ।
