फतेहपुर । पिछले एक पखवाड़े से देवमई विकासखंड के प्रमुख कस्बा की विद्युत वितरण व्यवस्था अवर अभियंता की लापरवाही से बिल्कुल धड़ाम है ।
टैम्प्रेचर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने लोगो का जीना मोहाल हो गया है । गर्मी से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है । इस माहौल में चौबीस घंटे में चार घंटा भी बिजली मुहैया नहीं है ।
ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई न मिलने की अवर अभियंता गुलाब प्रजापति से लगातार कम्पलेन कर रहे रहे हैं । लेकिन ऊपर से ही बिजली सप्लाई न दिए जाने की बात बताकर अवर अभियंता अपना पल्ला झाड़ लेता है ।
बिजली घर से मिलीं जानकारी के अनुसार सुबह से लाइनमैन शट-डाउन लेकर चले जाते हैं और देर शाम तक शट-डाउन वापस नहीं करते हैं । जिससे दिन को बिजली सप्लाई नहीं हो पाती है । लेकिन जब शाम को शट-डाउन वापस हो जाने के बाद भी पधारा फीडर की सप्लाई पिछले एक पखवाड़े से कभी अवाध रुप से एक घंटा भी बिजली उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रही । जिससे लोगों की रात की भी नींद हराम हो गई है ।
रमजान का महीना चल रहा । जिसमें भी बिजली सप्लाई नहीं मिलने से रोजेदारों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है । उपभोक्ताओं ने इसके लिए पूरी तरह से अवर अभियंता को जिम्मेदार ठहराया है ।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि अल अभियंता जहानाबाद व देवमई फीडर की सप्लाई इसलिए बराबर देता है । क्योंकि इस फीडर में कामार्शियल उपभोक्ता बड़ी संख्या में हैं । उनसे मोटी कमाई होती है ।
जबकि पधारा फीडर में कामार्शियल उपभोक्ताओं का अकाल है । इसी लिए इस पधारा फीडर जिससे कस्बा बकेवर भी जुड़ा है सप्लाई में कटौती और से हेरा फेरी की जा रही है ।
पधारा फीडर से जुड़े गांवों के उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे से बिद्युत सप्लाई बहाल कराए जाने की मांग की है ।
उपभोक्ताओं ने लापरवाही बरतने वाले अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की भी मांग की है ।
गर्मी में लोगों को बिजली सप्लाई रहने से आंशिक राहत मिल जाती है वो भी बिजली घर में तैनात अवर अभियंता की दूषित कार्य प्रणाली के चलते नहीं मिल पा रही है । छात्र-छात्राओं को भी बिजली सप्लाई न मिलने से पढ़ाई-लिखाई में दिक्कत हो रही है ।
