– संस्तुति प्रपत्र प्रेषित करने की अंतिम तिथि 23 मई ।
– इसके बाद प्राप्त संस्तुतियों पर नही होगा विचार ।
फतेहपुर : जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा 38 विधाओं/विषयो पर वर्ष -2021 में प्रकाशित हिन्दी मौलिक पुस्तकें पुरस्कार हेतु दिये जाने वाले सम्मानों यथा-भारत-भारती सम्मान,लोहिया साहित्य सम्मान, हिन्दी गौरव सम्मान ,महात्मा गांधी साहित्य सम्मान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान,अवंती बाई साहित्य सम्मान,अटल बिहारी बाजपेयी साहित्य सम्मान,साहित्य भूषण, लोक भूषण,कला भूषण,विद्या भूषण,विज्ञान भूषण, पत्रकारिता भूषण, प्रवासी भारतीय हिन्दी भूषण ,बाल साहित्य भारती सम्मान,सौहार्द सम्मान,हिन्दी विदेश प्रसार सम्मान, विश्वविद्यालय स्तरीय सम्मान,मधुलिमये साहित्य सम्मान,राजर्षि पुरुषोत्तम दास टण्डन सम्मान,विधि भूषण सम्मान तथा पण्डित श्रीनारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान के लिए साहित्यकारों /साहित्यिक संस्थाओं से संस्तुतियां आमंत्रित है । संस्तुति प्रपत्र के साथ संस्तुतिकर्ता का स्पष्ट नाम व पता,दूरभाष सहित तथा जिसके नाम की संस्तुति की जा रही है । उसका जीवनवृत्त संपर्क सूत्र/दूरभाष संख्या सहित संस्तुति प्रपत्र के साथ संलग्न होना अनिवार्य है । एक संस्तुति प्रपत्र पर किसी एक साहित्यकार के नाम की संस्तुति ही मान्य होगी । निर्धारित तिथि 23 मई 2022 के उपरांत प्राप्त संस्तुतियों पर विचार नही किया जाएगा ।
