– बडी संख्या में अनुपस्थित मिले अधिकारी व कर्मचारी,अग्रिम आदेशों तक नहीं मिलेगा वेतन,मांगा गया स्पष्टीकरण ।
-शौचालयों में बदबू व गन्दगी पर जताई नाराजगी,दिए सफाई कराने के निर्देश ।
फतेहपुर । आज पूर्वाह्न 10:15 बजे मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने विकास भवन स्थित कार्यालयो यथा-जिला विकास,पंचायती राज,जिला कृषि,उद्यान ,युवा कल्याण,जिला अल्पसंख्यक कल्याण,पिछड़ा वर्ग कल्याण,सहकारिता कार्यालय,लघु सिंचाई,पशुपालन,अर्थ एवं संख्या कार्यालय,ग्रामीण अभियंत्रण कार्यालय,जिला सूचना कार्यालय,जिला समाज कल्याण (विकास),कृषि रक्षा,जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण,बचत कार्यालय,उ0प्र0 जल निगम (ग्रामीण),प्रोबेशन कार्यालय, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय एवं जिला ग्राम्य विकास अभिकरण का आकस्मिक निरीक्षण किया ।
जिसमे अनुपस्थिति पाए गए अधिकारी/कर्मचारियों में यथा-जिला विकास कार्यालय- श्रीमती निधि मिश्रा,
वरिष्ठ सहायक एवं श्रीमती कमला देवी,
पत्रवाहक,पंचायती राज कार्यालय-विनोद कुमार,
कम्प्यूटर ऑपरेटर,जिला कृषि कार्यालय-राजेन्द्र पाल,जीप चालक अनुपस्थित पाये गये,
जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० कार्यालय- बी०ओ० संजय कुमार सिंह,अंकित शुक्ला एवं श्री आशुतोष गौतम तथा रवि कुमार वी० आई0,जिला उद्यान कार्यालय-श्याम सिंह,जिला उद्यान अधिकारी,भरत भूषण मिश्रा, सहायक लेखाकार,सुनील कुमार स०उ०नि०,अखिलेश सिंह स0उ0नि0 एवं पंकज चौबे वाहन चालक,लघु सिंचाई कार्यालय- विनोद कुमार अवर अभियन्ता/प्र0सहा० अभि०,ग्रामीण अभियन्त्रण कार्यालय-सुजीत सिन्हा सहायक अभियन्ता,मो० अहमद वरिष्ठ सहायक, कृष्ण कुमार आशुलिपिक एवं श्रीमती शगुप्ता वरि० सहा०, जिला समाज कल्याण कार्यालय (विकास) – सुश्री शालिनी जिला समाज कल्याण अधिकारी (वि०), संदीप श्रीवास्तव सहायक प्रबंधक,गुरूदयाल अनुदेशक एवं श्री रामसजीवन कनिष्ठ सहायक,जिला कृषि रक्षा कार्यालय आर० पी० कुशवाहा,जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री प्रगति मिश्रा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला बचत कार्यालय श्रीराम जिला बचत अधिकारी एवं श्री सुभाष राम वाहन चालक,उ०प्र० जल निगम (ग्रामीण)कार्यालय श्री कुंअर सिंह चपरासी अनुपस्थित पाये गये, जिला प्रोबेशन कार्यालय श्रीमती कनीज फातिमा ऊर्दू अनु० सह वरिष्ठ सहायक,राहुल शुक्ला व सुधीर कुमार कम्प्यूटर ऑपरेटर, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय-महेश कुमार,श्री मोहित शशांक,श्री अविनाश शेखर जिला मिशन मैनेजर,ज्ञानेन्द्र कुमार सहा० लेखा०, मो० गुलाम अरबी लेखाकार, श्री शुभम सिंह सी०ओ० एवं श्री अशोक कुमार डी०सी०ओ० अनुपस्थिति पाए गए ।
उन्होंने अनुपस्थिति अधिकारियों/कर्मचारियों का आज का वेतन अग्रिम आदेशों तक अवरूद्ध करते हुए निर्देशित किया है कि कर्मचारी अपना स्पष्टीकरण कार्यालयाध्यक्षों के माध्यम से प्रस्तुत करें ।
निरीक्षण के दौरान जिला युवा कल्याण एवं प्रा० वि० कार्यालय के पास स्थित शौचालय,जिला अर्थ एवं संख्या कार्यालय के पास स्थित शौचालय से अत्यन्त दुर्गंध आ रही थी । जिसकी साफ-सफाई करवाने हेतु समीप स्थित कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया गया ।
इस मौके पर महेन्द्र प्रसाद चौबे,परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण फतेहपुर सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे ।
