फतेहपुर । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवमई मैदान में आयोजित स्वास्थ्य मेले में भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने उद्घाटन कर पंडालों का भ्रमण किया और डॉक्टरो से जानकारी लिया । स्वास्थ्य मेले में बाल विकास परियोजना द्वारा स्टॉल लगाया गया । प्रदेशिक युवा दल द्वारा युवक एवं महिला मंगल दलों को खेलकूद की किट वितरित की गई ।
विधायक राजेंद्र पटेल ने संबोधन में बताया कि सरकार गरीबों के लिए 500000 रुपये तक की बीमारियों के इलाज के लिए गोल्डन कार्ड बनाए रही है । जिससे की गरीब का इलाज हो सके । किसान सम्मान निधि सरकार ने दुगना कर दिया है । स्वास्थ्य विभाग की तरफ से और आंगनबाड़ियों के सहयोग से गांव-गांव घर-घर टीकाकरण किया जा रहा है । हर घर-हर नल का वादा पूरा किया जा रहा है ।
कार्यक्रम में अपर सीएमओ डॉक्टर इश्तियाक अहमद ने बताया कि हर गरीब को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा । हमारी स्वास्थ्य टीमें गांव-गांव भ्रमण कर रही हैं और जांच उपरांत रिफर किया जा रहा है ।
अलका सिंह,सोमवती निषाद,डॉ० मनीष शुक्ला,अर्जुन सिंह, अनुज द्विवेदी,डॉ० आशा विश्वकर्मा,राजेभान सिंह,मनीष गुप्ता ,मुन्नालाल विश्वकर्मा,विभव सिंह,विपुल पटेल आदि लोग मौजूद रहे ।
