लखनऊ । एल पी एस डायरेक्टर नेहा सिंह द्वारा स्थापित फ्लोरेसेंस आर्ट गैलरी की ओर से लखनऊ पब्लिक कॉलेज,विनम्रखंड,गोमती नगर मे कार्टून और कैरिकेचर पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया और लाइव डेमोंस्ट्रेशन शीर्षक “लैंग्वेज ऑफ लाइन्स” का आयोजन किया गया । इस विशेष कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्टूनिस्ट हरिमोहन बाजपेयी माधव विशेषज्ञ के रूप में शामिल हुए। । इस कार्यक्रम में लगभग 150 की संख्या में 8वीं और 9वीं कक्षा के एलपीएस आनंद नगर, ए ब्लॉक राजाजीपुरम, आम्र पाली,बी ब्लॉक राजाजीपुरम,आनंद नगर,वृंदावन योजना और गोमतीनगर के छात्रों और कला अध्यापकों ने फ्लोरेंस आर्ट गैलरी,लखनऊ के सहयोग से कार्टून और कैरिकेचर वर्कशॉप में सक्रिय रूप से भाग लिया । कार्टूनिस्ट हरिमोहन माधव ने कार्टून और कैरिकेचर के बड़े फलक के बारे में जानकारी दी । कार्यशाला के दौरान छात्रों को अपने स्वयं के कार्टून और कैरिकेचर बनाने की छूट भी दी गई । जिससे छात्रों द्वारा कई अद्भुत और प्रेरक रेखांकन सामने आए ।
