फतेहपुर । विक्रम से आ रही महिला के बैग से टप्पेबाजों ने ज्वैलरी व नगदी सहित लाखों का सामान पार कर दिया । टप्पेबाजी का शिकार महिला ने यह जानकारी देते हुए बकेवर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है ।
बकेवर पुलिस को दी गई तहरीर में औंग थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी सीमा देवी पत्नी संतोंष यादव ने बताया कि वह रानीपुर से बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बरिगवां अपने जीजा किशोर यादव के यहां 17 अप्रैल को शादी में शामिल होने के लिए चौडगरा से रामपुर निवासी चालक हासिम पुत्र अज्ञात की विक्रम में बैठकर आ रही थी । चालक हासिम ने उसका बैग विक्रम की पिछली सीट के नीचे रखवा दिया था । बकेवर आकर जब बैग देखा तो उसमें रखी ज्वैलरी एक गले की चैन,एक जोड़ा झुमकी,दो जोड़ा बिछिया,चांदी का चाबी गुच्छा ,सोने के सुई धागा व दस हजार रुपए नगदी जो बैग के अंदर रखे एक दूसरे बैग में रखा था गायब थे ।
सीमा देवी ने बताया कि उसने काफी खोजबीन किया किन्तु कोई पता नहीं लगा । थक-हार की पुलिस को टप्पेबाजी की तहरीर दी है ।
थानाध्यक्ष नीरज कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिली है । आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।
