फतेहपुर । जनपद के अंतर्गत आदर्श नगर पंचायत जहानाबाद में अधिशासी अधिकारी उपेंद्रनाथ सिंह अपने कर्मचारियों के साथ अमौली तिराहे से पावर हाउस तक बाएं पट्टी में अतिक्रमण हटाओ अभियान पुलिस बल के साथ चलाया ।
जैसे ही अतिक्रमण करियों द्वारा जगह को मुक्त कराने हेतु जेसीबी गरजी तो अतिक्रमणकारियों के पसीने छूट गए और अपना-अपना सामान हटाने की मोहलत मांगते नजर आए ।
जहां पर नगर पंचायत की टीम ने अतिक्रमण हटाने के साथ साथ सख्त हिदायत दी कि पुनः मार्ग के नारे अतिक्रमण नजर आया तो कार्रवाई सुनिश्चित है ।
अधिशासी अधिकारी उपेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि शासन की मंशारूप जो भी रोड किनारे अतिक्रमण काबिज हैं । उन्हें बीते कई दिनों से वाहन द्वारा लाउडस्पीकर लगाकर अतिक्रमण हटाने हेतु प्रचार प्रसार करते हुए चेतावनी दी गई थी । जहां अतिक्रमण नहीं हटते नहीं देख आज अमौली तिराहे से पावर हाउस तक अतिक्रमण हटाया गया और काबिज कर्ताओं से ₹7000 जुर्माना भी वसूला गया तथा पुनः अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई है ।
इस मौके पर लिपिक राघवेंद्र सिंह,जावेद अली,बसंत कुशवाहा ,मूवीन अकरम,सेफात अली,ब्रजकिशोर,उमेश,मुकेश पांडे, मनीष सहित अन्य कर्मचारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा ।
