कानपुर । शुक्रवार को वाणिज्य कर विभाग लखनपुर में ए.एस.जी. नेत्र चिकित्सालय की ओर से निःशुल्क नेत्र शिविर लगाया गया । जिसमें प्रतिष्ठ चिकित्सकों द्वारा अधिकारी व कर्मचारियों की आँखों की जाँच की गयी । वाणिज्य कर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष रोहित तिवारी द्वारा बताया गया कि विभाग में 122 अधिकारी एवं कर्मचारी ने आँखों की जाँच कराई ।
शिविर में 34 अधिकतर अधिकारी व कर्मचारियों को चश्मा लगाने की सलाह दी गयी । इस अवसर पर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष रोहित तिवारी,जोन मंत्री अंकुर श्रीवास्तव,जिलामंत्री शोभित अग्रवाल,विनीत द्विवेदी, आशुलिपिक संघ के पूर्व महामंत्री रतिकांत पाल,शिवकुमार, पवन पाण्डेय,सत्यवीर दीक्षित,ओम गुप्ता,संजीव अवस्थी,श्याम गुप्ता,रामबहादुर,अजय गुप्ता,आनंद पाण्डेय,संजय श्रीवास्तव, देव त्रिपाठी,अमजद इलियास,विनोद कुमार,विशाल मिश्रा, अरुण बाजपेई,अकबर अली,जितेन्द्र मिश्रा,संजय दीक्षित,दिनेश कुमार,विनीता कमल,शालनी मिश्रा,रुचि,कीर्ति,पूजा कुमारी, निधि कन्नौजिया आदि ने बधाई दी ।
