फतेहपुर । जिला ग्रामोद्योग अधिकारी फतेहपुर रामप्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को मण्डीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र उ०प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड अनुवा,जधई प्रयागराज द्वारा आयोजित 15 दिवसीय कौशल सुधार प्रशिक्षण (एस०सी० एस०पी० एवं सामान्य) 2022-23 हेतु अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग के इच्छुक युवक/युवतियों जिनकी उम्र 18 से 45 वर्ष के मध्य हो,को सिलाई कटिंग, अगरबत्ती निर्माण, मोमबत्ती,मौनपालन,फल प्रसोधन,पाटरी,हाथ कागज, इलेवडि कल एवं इलेक्ट्रानिक उद्योग आदि ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जायेगा ट्रेड/उद्योग का निर्धारण प्रशिक्षार्थियों की उद्योग चयन की संख्या के आधार पर चयन समिति द्वारा निर्धारित किया जायेगा ।
उक्त से सम्बन्धित प्रशिक्षण फार्म/आवेदन पत्र दिनांक 30.04.2022 तक जिला ग्रामोद्योग अधिकारी 06 शेखर सदन आई०टी०आई० रोड फतेहपुर के कार्यालय में निःशुल्क उपलब्ध है । प्राप्त कर उक्त अवधि तक कार्यालय में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं । चयन के उपरान्त चयनित उद्योग में चयनित प्रशिक्षार्थियों को चयनित स्थान पर 15 दिवसीय कौशल सुधार प्रशिक्षण दिया जायेगा ।
