फतेहपुर । जिला पूर्ति अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि माह अप्रैल 2022 के लिये राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत अन्त्योदय अन्न योजना/पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को अन्त्योदय कार्डधारकों में 35 कि०ग्रा० (20 कि०ग्रा० गेंहू एवं 15 कि०ग्रा० चावल) एवं पात्र गृहस्थी योजना के कार्डों में सम्बद्ध यूनिटों के आधार पर 05 कि०ग्रा० खाद्यान्न (03 कि० ग्रा० गेंहू व 02 कि० ग्रा० चावल) का निःशुल्क वितरण माह अप्रैल 2022 में 12 अप्रैल 2022 से 24 अप्रैल 2022 के मध्य कराये जाने के निर्देश दिये गये थे ।
तत्पश्चात आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग उ०प्र० जवाहर भवन लखनऊ के पत्रांक-1308/ आ०पू०रा०-निः शुल्क वितरण / 2021 22 अप्रैल 2022 के माध्यम से माह अप्रैल, 2022 में खाद्यान्न वितरण 12 अप्रैल 2022 से 24 अप्रैल 2022 को बढ़ाकर दिनांक 26 अप्रैल 2022 कर दिया गया है ।
अतः एतद्द्वारा अन्त्योदय अन्न योजना एवं पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि माह अप्रैल 2022 में 12 अप्रैल 2022 से 24 अप्रैल 2022 के स्थान पर दिनांक 26 अप्रैल 2022 तक अन्त्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों में 35 कि०ग्रा० (20 कि०ग्रा० गेंहू एवं 15 कि०ग्रा० चावल) एवं पात्र गृहस्थी योजना के कार्डों में सम्बद्ध यूनिटों के आधार पर 05 कि०ग्रा० खाद्यान्न (03 कि०ग्रा० गेंहू व 02 कि०ग्रा० चावल) का निःशुल्क वितरण किया जायेगा । जिन कार्ड धारकों को आधार प्रमाणीकरण से खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित रह जाते है तो उन्हें मोबाइल ओ०टी०पी० वेरीफिकेशन के माध्यम से माह अप्रैल 2022 में 24 अप्रैल 2022 के साथ-साथ 26 अप्रैल 2022 को भी प्राप्त कर सकेगें । राशन कार्डधारकों को पोर्टबिलटी के अन्तर्गत खाद्यान प्राप्त करने की सुविधा 26 अप्रैल 2022 तक अनुमन्य रहेगी ।
कार्डधारक सम्बन्धित उचित दर विक्रेता से उपरोक्तानुसार नियमित खाद्यान्न एवं आवश्यक वस्तुएं नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में कोविड -19 के दृष्टिगत शासन के निर्देशों के अनुसार सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये मास्क व सेनेटाइजर व साबनु आदि को प्रयोग कर आवश्यक वस्तुयें प्राप्त करना सुनिश्चित करे । विक्रेता द्वारा किसी प्रकार की अनियमितता बरती जाने पर उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी साथ ही समस्त पूर्ति निरीक्षक/क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि वह उपरोक्तानुसार वितरण पर सतत् निगरानी रखेंगे । इसमें किसी प्रकार की शिथिलिता को गम्भीरता से लिया जायेगा ।
