फतेहपुर । परमात्मा का निज नाम ओम का ध्यान है ओम का नाम जपने से जीवन में सुख शांति आती है । यह बात नगर के ललौली चौराहे के समीप दयानंद इंटर कॉलेज के सामने स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में चल रहे और समाज के 114 में वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन लखनऊ से आए आचार्य विश्व व्रत शास्त्री ने कहा ।
उन्होंने कहा कि ओम नाम का जप करने से दुखों से छुटकारा मिलता है । ओम नाम का सुमिरन जीवन में अति आवश्यक है । इससे जीवन में सफलताएं मिलती है और कष्ट दूर होते हैं । उन्होंने कहा कि यज्ञ भी हमारे जीवन का एक अंग है ।भगवान राम तथा भगवान कृष्ण भी प्रतिदिन यज्ञ किया करते थे । वही अमृतसर से पधारे भजन उपदेशक पंडित दिनेश पथिक ने अपने भजनों के माध्यम से प्रभु भक्ति सामाजिक और ऋषि भक्ति के गीतों से समा बांध दिया ।
इस मौके पर वेद प्रकाश गुप्ता,अरविंद गुप्ता,प्रेम धर,अरविंद ओमर, विश्वनाथ ओमर, ओम जी गुप्ता ,कृष्ण कुमार गुप्ता उर्फ ननकऊ ,डॉक्टर महेश आर्य, वीरेंद्र गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, सरोज गुप्ता, ज्ञानेंद्र गुप्ता उर्फ पप्पू रविंद्र आर्य ,उर्फ गप्पू सुरेश कुमार तथा बड़े गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
