फतेहपुर । विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में टेबलेट/स्मार्ट फोन वितरण संम्बंधी बैठक सम्पन्न हुई ।
जिसमें शासनादेश के अनुसार…….

प्रथम चरण में राजकीय आईटीआई,राजकीय पॉलिटेक्निक, राजकीय महाविद्यालयो के छात्र/छात्राओ को टेबलेट वितरण किया जाएगा ।
दूसरे चरण में वित्तविहीन विद्यालयों के छात्र/छात्राओ को टेबलेट दिया जाएगा । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्र/छात्राओ का डाटा अपलोड किए गए थे, के मोबाइल नंबरों से संपर्क कर लिया जाए और टेबलेट वितरण की तारीख तय के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी को अवगत करा दे ।
उन्होंने कहा कि अधिकारीगण अपने-अपने विद्यालय के शत प्रतिशत फीडिंग का प्रमाण पत्र भी दे दे ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री महेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य आईटीआई, महाविद्यालयो के प्राचार्य सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
