फतेहपुर । जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) पदेन जिला प्रबन्धन,उ0प्र0 जाति वित्त एवं विकास नि0 लि0, फतेहपुर सुश्री शालिनी ने बताया कि उoप्रo अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0,फतेहपुर द्वारा संचालित टेलरिंग योजना हेतु इस जनपद के नगरीय क्षेत्र में यथा नगर पंचायत जहानाबाद,बहुआ,खागा,हथगांव,असोथर एवं नगर पालिका परिषद फतेहपुर एवं बिन्दकी में अनुसूचित जाति के व्यक्ति जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हो,जिनकी वार्षिक आय रु०- 56,460 /- से अधिक न हो तथा व्यक्ति ऋण के माध्यम से टेलरिंग व्यवसाय करना चाहता हो, का साक्षात्कार के किया जायेगा ।
इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन पत्र मय आय प्रमाण पत्र,जाति प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र,आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति संलग्न कर 30 मई 2022 तक कार्यालय जिला प्रबन्धक,उ०प्र० अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 फतेहपुर के कमरों नं-115 जमा कर सकते है ।
ग्रामीण क्षेत्र में अनुसूचित जाति के ऐसे व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय रु0 46080/- से अधिक न हो तथा व्यक्ति ऋण के माध्यम से टेलरिंग व्यवसाय करना चाहता हो,अपना आवेदन पत्र मय आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र,आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति संलग्न कर दिनांक 30-05-2022 तक अपने विकास खण्ड कार्यालय/कार्यालय जिला प्रबंधक,उ0 प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि०,फतेहपुर में कर सकते है ।
अधिक जानकारी के लिये सहायक प्रबंधन,उ०प्र० अनु०जाति एवं वित्त एवं विकास नि० से दूरभाष सं०- 9369192534 पर सम्पर्क कर सकते है ।
