फतेहपुर । कानपुर से प्रयागराज जाते समय कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी गुप्ता का जगह-जगह फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया । काफिले के बीच अपने गाड़ी में ही खड़े होकर हाईवे में अपने जन्मदिन के मौके पर कैबिनेट मंत्री नदी गुप्ता ने केक भी काटा और भाजपाइयों तथा समर्थकों को केक खिलाया ।
बताते चलें कि शनिवार को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी गुप्ता कानपुर से प्रयागराज लंबे काफिले के साथ जा रहे थे । शनिवार को कैबिनेट मंत्री नंदी गुप्ता का जन्मदिन भी है । इसी के चलते जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया । काफिले के बीच हाईवे में ही अपने गाड़ी में खड़े होकर उन्होंने समर्थकों पार्टी जनों द्वारा लाए गए के को काटा और अपने जन्मदिन के मौके पर लोगों को केक खिलाने का काम किया भाजपाइयों व उनके समर्थकों ने जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दी और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया ।
चौड़ागरा कस्बे में गुप्ता होटल के समीप कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी के लोगों तथा समर्थकों ने रोका । जैसे ही लंबा काफिला रुका तो कैबिनेट मंत्री नदी गुप्ता अपनी गाड़ी से बाहर निकले उन्होंने सभी को अभिवादन किया । लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया । इस मौके पर समर्थकों तथा पार्टी जनों द्वारा लाए गए केक को नंदी गुप्ता ने अपने जन्मदिन के मौके पर कांटा और सभी को खिलाया । इस मौके पर व्यापार मंडल कंछल गुट के नगर अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर के अलावा अनूप गुप्ता उर्फ अन्नू रिंकू,प्रशांत ओमर,अंशुल गुप्ता,सभासद रामजी गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे । इसी मौके पर एनएच-2 हाईवे में गुगौली मोड़ के समीप शुक्ला होटल के पास भारतीय जनता पार्टी के लोगों तथा समर्थकों द्वारा नंद गोपाल गुप्ता नंदी गुप्ता के काफिले को रोककर कैबिनेट मंत्री का फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया गया । यहां पर भी समर्थकों तथा भारतीय जनता पार्टी के लोगों द्वारा लाए गए को केक कैबिनेट मंत्री द्वारा काटा गया और लोगों को खिलाया गया लोगों ने जन्मदिन के मौके पर ढेर सारी बधाई दी ।
इस मौके पर व्यापार मंडल महिला इकाई कंछल गुट की बिंदकी नगर अध्यक्ष स्वाति ओमर के अलावा बीजेपी महिला मोर्चा नगर बिंदकी की अध्यक्ष रन्नो गुप्ता,अमित शुक्ला, पवन मिश्रा,डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्ता,शालिनी श्रीवास्तव,रमनजीत सिंह,अशोक गुप्ता,अजीत सिंह, राम सिंह परिहार ,डॉ शिवेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, रितेश सिंह तथा सुशील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
