फतेहपुर । सर्व फार ह्यूमैनिटी ने जरुरतमंद को एमरजेंसी रक्तदान करके जीवन दान किया । मरीज सुशीला देवी पत्नी शम्भू दयाल निवासी खुशवक्तराय नगर जिला फतेहपुर मरीज हैं । सुशीला देवी राम स्नेही अस्पताल फतेहपुर में एडमिट है ।मरीज को ब्लड की कमी है । जिस कारण डॉक्टर ने मरीज को तुरंत ए नेगेटिव ब्लड की अवश्यकता बताई ।
अटेंडर ब्लड देने में सक्षम थे । लेकिन शहर के तीनों ब्लड बैंक में रेयर ब्लड ग्रुप ए नेगेटिव ब्लड नही था जिससे मरीज के अटेंडर उनके बेटे सुभाष प्रजापति काफी परेशान थे । तभी अटेंडर को सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम के मेंबर अतीश पासवान जी का नंबर मिला अतीश पासवान ने तुरंत केस सर्व फ़ॉर ह्यूमैनिटी ग्रुप में डाला तुरंत टीम ने केस वेरिफाई कर सुबोध श्रीवास्तव जो कि बडा शिवाला जी टी रोड फतेहपुर निवासी है । उनको काल की तुरंत रक्तदान के लिए तैयार हो गए और जिला अस्पताल फतेहपुर ब्लड बैंक पहुच कर मरीज सुशीला देवी के लिए रक्तदान किया टीम सर्व फार ह्यूमैनिटी द्वारा समय से जरूरतमंद को दी जा रही सेवाओ को देखते हुए मरीज के अटेंडर सुभाष प्रजापति ने भी अपना एक यूनिट रक्तदान कर अपना डोनर कार्ड संस्था सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम को उपलब्ध करवाया जिससे टीम आसानी से जरूरतमंद की मदद कर सके । टीम से गुरमीत सिंह व ब्लड बैंक से मनोज व अजय उपस्थित रहे ।
