फतेहपुर । जिला मजिस्ट्रेट फतेहपुर श्रीमती अपूर्वा दुबे ने बताया कि……..
नामिका वकील ( फौजदारी ) 02 (दो) पद ।
नामिका वकील ( दीवानी ) 02 (दो) पद ।
के पदों हेतु प्रस्ताव/पैनल शासन को भेजा जाना है ।
उपरोक्त पद हेतु आवेदन पत्र 11 मई 2022 को सायंकाल 5:00 बजे तक मेरे कार्यालय में न्याय सहायक के पटल पर प्राप्त हो जाने चाहिये । निर्धारित तिथि व समय के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन – पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा ।
उपरोक्त पद हेतु निर्धारित योग्यता/शर्ते निम्नवत होंगी । सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता के लिये 05 वर्ष का विधि व्यवसाय का अनुभव होना आवश्यक है ।
आवेदक की आयु 60 वर्ष से अधिक की न हो ।
पूर्व से किसी सरकारी/गैर सरकारी वैतनिक/अवैतनिक पद पर कार्यरत या किसी कालेज में पूर्णकालिक प्रवक्ता,शपथ आयुक्त ,नोटरी,विवाह अधिकारी,एमक्सक्यूरी आदि पद धारकों को नियुक्त/आबन्धन के पश्चात् उपरोक्त पद से त्याग-पत्र देना होगा ।
तथ्य छिपाने की दशा में नियुक्ति/आबन्धन समाप्त कर दिया जायेगा ।
नियुक्त/आबन्धित किये गये शासकीय अधिवक्ता को शासन द्वारा समय-समय पर दिये गये निर्देशों का अनुपालन करना होगा । जिसके लिये शासन द्वारा अनुमन्य फीस देय होगी ।
उपरोक्त पद हेतु नियुक्त/आबन्धन हेतु शासन प्राधिकृत है । जिसे बिना कारण बताये आवनान समाप्त करने का अधिकार होगा । पूर्व शासकीय अधिवक्ता भी उक्त रिक्त पद हेतु आवेदन कर सकते हैं ।
आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप आवेदन पत्र (प्रारूप क तथा ख) में देना होगा आवेदन पत्र के साथ मे आवेदक को अपने नाम और ऐसे विवरण देने होंगे । जिसमें आयु (प्रमाण-पत्र) सहित विभिन्न वर्ग संस्था (बार) में किये गये दिधि व्यवसाय की अवधि,हिन्दी में प्राप्त योग्यतायें,पिछले तीन वर्षों में विधि व्यवसाय पर उनके द्वारा अदा किये गये आयकर की धनराशि और यदि आयकर न लगाया गया हो तो उनके द्वारा भेजी गयी आयकर की विवरणी तथा दो वर्षों के दौरान उनके द्वारा किये गये कार्यों का न्यायालय द्वारा सत्यापित विवरण प्रस्तुत करना होगा तथा यह भी सूचित किया जाये कि उनके द्वारा दीवानी सम्बन्धी विधि कार्य किया गया है ।
आवेदक को सम्बन्धित पद के अनुरूप विधि व्यवसाय का अनुभव होना आवश्यक है ।
तदनुसार दो वर्ष का सम्बन्धित विधि व्यवसाय का अनुभव प्रमाण-पत्र न्यायालय द्वारा सत्यापित कर आवेदन-पत्र के साथ संलग्न किया जाना आवश्यक है ।
आवेदन-पत्र में अंकित विवरण की पुष्टि में यथा वाचित प्रमाण-पत्र सत्यापित संलग्न किये जायेंगे ।
इसके अतिरिक्त आवेदन प्रारूप में यदि कोई आवश्यक विवरण जो योग्यताओं में सम्मिलित हो उसे देने से छूट गया हो तो उसे विशेष विवरण में दर्शाया जाये ।
आवेदन-पत्र का प्रारूप कार्यदिवस में न्याय सहायक कलेक्ट्रेट से प्राप्त किया जा सकता है ।
समीप के जिलों के जिला सरकारी अधिवक्ता और विधि व्यवसायी भी उपरोक्त पद हेतु अपने जिले के जिलाधिकारियों के माध्यम से अपेक्षित विवरण भेज सकते हैं । जो उन्हें उस जिले के जिलाधिकारी को अपनी ऐसी अभ्युक्ति सहित, जो वे उपयुक्त समझें । भेज देंगे जिसमें नियुक्ति / आबन्धन किया जाना है ।
आवेदन तीन प्रतियों में देय होगा । आवेदन पत्र अपूर्ण/अस्पष्ट होने पर स्वतः निरस्त माना जायेगा । विज्ञापित पद की संख्या में कभी / वृद्धि हो सकती है ।
