फतेहपुर । आज 12वीं बटालियन पीएसी में साइबर अपराध सम्बंधित तीन दिवसीय प्रशिक्षण के तहत आधारभूत प्रशिक्षण ले रहे 278 रिक्रूट आरक्षियों को साइबर सेल की फतेहपुर टीम ने साइबर से संबंधित विभिन्न अपराध,उनसे बचाव के तरीके व इस तरह के अपराधों के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों व थाना पुलिस के द्वारा प्राथमिक स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।
साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक शिव कुमार यादव एवं टीम के द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को अलग-अलग किस्म के साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे निपटने के लिए सहायक टूल्स के बारे में भी जानकारी दी गई । साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्ति का प्रार्थना पत्र होने पर अभिलम्ब उसे राष्ट्रीय साइबर अपराध शिकायत टोल फ्री नम्बर 1930 पर काल कर शिकायत दर्ज कराने हेतु बताया गया । इस दौरान आरटीसी 12वीं बटालियन पीएसी फतेहपुर के एस आई टीचर भी मौजूद रहे ।
