फतेहपुर । रमजान पाक का महीना वैसे तो सभी इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों के लिए विशेष महत्व का है और रोजा रखते हैं । लेकिन जब एक छोटा बच्चा पूरे माह रोजा रखकर इबादत करता है और पांचों वक्त की नमाज अदा करता हो काफी अहम हो जाता है ।
ऐसा ही देवमई विकासखंड के ग्राम बरिगवां निवासी हासिम सिद्दीकी का 09 वर्षीय बालक इरफान सिद्दीकी उर्फ राजा रमजान के पूरे महीने रोजा रखकर कर अल्लाह की इबादत करता है और पांचों वक्त की नमाज अदा करता है । इरफान सिद्दीकी उर्फ राजा कहना है रोजा रखने से उसे कोई दिक्कत नहीं होती है वल्कि बड़ा सुकून मिलता है ।
