फतेहपुर । मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम मीरमऊ में एक भू-माफिया के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई राजस्व अधिकारियों व पुलिस की मौजूदगी में की गई ।

थाना मलवा क्षेत्र के ग्राम मीरमऊ में उपजिलाधिकारी बिंदकी अवधेश कुमार निगम के निर्देशन में तहसीलदार ने पुलिस बल की मौजूदगी में HS No. 177A तथा गैंग न0 D 27 का सक्रिय शराब माफिया मनमोहन उर्फ राकेश सिंह पुत्र सूरजपाल द्वारा ग्राम सभा की करोड़ो की कीमत की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा/अतिक्रमण कर रखा था । उसे बुलडोजर चला कर निर्माण को धराशाई करा कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया ।

मालूम हो कि शराब माफिया मनमोहन सिंह उर्फ राकेश सिंह नेकरोड़ों रुपए की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण करा रखा था को जिसे कब्जा मुक्त कराया गया है ।
