कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मामला प्रकाश में आया है । जहां अलग-अलग गांव के रहने वाले युवक और युवती ने सन्दिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई ।
वही सूचना पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने दोनों शवों को शवों को कब्जे में ले लिया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । इसके बाद मामले की जांच पड़ताल में महाराजपुर पुलिस जुट गई है ।
वहीं घटना के बाद युवक और युवती के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की शाम 6 बजे अभय कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार कुरील उम्र करीब 18 वर्ष निवासी ग्राम सैमसी भदासा थाना महाराजपुर एवं सावित्री पुत्री राम अवतार कुरील निवासी बम्बूरिहा गांव थाना महाराजपुर द्वारा जहरीला पदार्थ खा लिया गया । दोनों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने अभय को हैलट रेफर कर दिया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई जानकारी के अनुसार बताया कि युवक और युवती में प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी की । प्रेम संबंधों के विरोध में दोनों के परिजन थे ।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है । हालांकि सूचना पर पहुंचे महाराजपुर थाना अध्यक्ष सतीश कुमार राठौर ने घटना की जांच में जुट गए । उन्होंने बताया कि मामले में महाराजपुर पुलिस जांच कर रही है ।
