फतेहपुर । जिला प्रोबेशन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि कल 27 अप्रैल 2022 को समय 10:00 बजे से विकास खण्ड परिसर असोथर,बहुआ एवं ऐराया में “स्वावलम्बन कैम्प” का आयोजन किया जा रहा है ।
जिसमें महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के साथ कैम्प में उपस्थित पात्र लाभार्थियों का पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना,उ०प्र० मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,उ०प्र० बाल सेवा योजना (कोविड-19) ,उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के आवेदन सम्बन्धी समस्त कार्यवाहियाँ पूर्ण कराये जाने के साथ-साथ समाज कल्याण विभाग,दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं स्वतः रोजगार से सम्बन्धित समस्त योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी ।
