फतेहपुर । जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों एवं कुशल श्रमिकों हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा 27 अप्रैल 2022 को कार्यालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें प्रदेश स्तर की कॅरियर ब्रिज स्किल सोल्यूशन्स के अन्तर्गत बी०के०टी० टायर्स लि० भुज,गुजरात या जाकि इंडिया प्रा0लि0,अहमदाबाद,गुजरात व सेडेक इंडिया प्रा०लि०,लखनऊ आदि कंपनियों द्वारा प्रतिभाग कर योग्य अभ्यर्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया जायेगा ।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी का सेवायोजन पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर पंजीयन साथ ही रोजगार मेले हेतु आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है । कोई भी अभ्यर्थी जो हाईस्कूल से स्नातक,आई.टी.आई./ डिप्लोमा उत्तीण,आयु 18 से 40 वर्ष तक हो उक्त तिथि को अपने पंजीयन प्रपत्र/स्वय अभ्यर्थी का बायोडाटा (कम से कम तीन प्रतियों में) सहित प्रातः 11 बजे तक अवश्य उपस्थित हो । रोजगार मेले हेतु आनलाइन आवेदन के उपरांत कंपनियों द्वारा चयन प्रक्रिया सम्पन्न होगी । इच्छुक अधिक के पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर अथवा किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालय में उपस्थित होकर व कार्यालय के दूरभाष संख्या 05180 298602 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते है ।
नोट- समस्त अभ्यर्थियों द्वारा कोविड -19 के निर्देशों का अनुपालन अवश्य किया जाय ।
