फतेहपुर । आज अवैध देशी व अपमिश्रित शराब के निष्कर्षण व अबैध शराब की बिक्री व परिवहन पर प्रभावी नियन्त्रण,अवैध गतिविधि के रोकथाम व इस कार्य में संलिप्त अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन पर व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के मार्गदर्शन में एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी बिन्दकी योगेंद्र सिंह मलिक के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बकेवर नीरज कुमार यादव व चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी मय पुलिस बल व आबकारी निरीक्षक राजीव कुमार माथुर आबकारी टीम के साथ अभियान चलाकर ग्राम कंजरनडेरा मजरे बेंता में दबिश देकर 14 अवैध शराब भट्टियां संचालित मय शराब बनाने के उपकरण,1540 लीटर अबैध शराब व 32 छोटी बड़ी प्लास्टिक की ड्रम व पिपियों से 32 कुन्तल लहन बरामद हुआ जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया ।
इस बरामदगी पर थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 80/2022 से 87/2022 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत आठ लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
